जामताड़ा के बालक-बालिका खो-खो खिलाड़ी गये रांची

Updated:
विज्ञापन
जामताड़ा के बालक-बालिका खो-खो खिलाड़ी गये रांची

जामताड़ा. झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वावधान में 58 वीं सीनियर व 44वीं जूनियर खो-खो खेल 2025-26 के लिए रांची में आवासीय प्रशिक्षण सह ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वावधान में 58 वीं सीनियर व 44वीं जूनियर खो-खो खेल 2025-26 के लिए रांची में आवासीय प्रशिक्षण सह ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है. इसके लिए जामताड़ा जिला से 15 बालक एवं 10 बालिका खो-खो खिलाड़ी रांची के लिए रवाना हुए. शुक्रवार काे रांची जिला खो-खो संघ के सहयोग से झारखंड पुराना विधानसभा मैदान, जगन्नाथपुर थाना के सामने ओपन चयन ट्रायल में भाग लिया. यह जानकारी जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गादास भंडारी ने दी. मौके पर जिला खो-खो संघ के संरक्षक श्यामल मंडल, वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी, उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कमलेश मंडल, जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola