ePaper

करमदहा से बांकुडीह तक निकली बोल बम यात्रा

Updated at : 04 Aug 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
करमदहा से बांकुडीह तक निकली बोल बम यात्रा

नारायणपुर. सावन माह की सोमवारी पर करमदहा से बांकुडीह शिव मंदिर तक बोल बम यात्रा निकाली गयी. इसमें क्षेत्र के लगभग 53 श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

विज्ञापन

नारायणपुर. सावन माह की सोमवारी पर करमदहा से बांकुडीह शिव मंदिर तक बोल बम यात्रा निकाली गयी. इसमें क्षेत्र के लगभग 53 श्रद्धालुओं ने भाग लिया. श्रद्धालुओं ने करमदहा स्थित बराकर नदी में स्नान कर “जय भोलेनाथ ” के जयघोष के साथ यात्रा प्रारंभ की. बांकुडीह स्थित बाबा धाम में जल अर्पण कर पूजा-अर्चना की. यह परंपरा वर्ष 2019 से लगातार चली आ रही है. हर वर्ष यह यात्रा सावन की अंतिम सोमवारी पर निकाली जाती है. यात्रा में शांतु दत्ता, प्रकाश दत्ता, कोकिल पंडित, विजय मोदी, रमेश पंडित, राजेश कुमार मंडल समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola