बीएलओ को मतदाताओं के मैपिंग के लिए मिला प्रशिक्षण

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में सोमवार को ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया.
नारायणपुर. प्रखंड सभागार में सोमवार को ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बीएलओ को निर्वाचन कार्यों से संबंधित नवीन प्रक्रियाओं की जानकारी देना था. शिविर का संचालन अंचल कर्मी मनोज कुमार मंडल ने किया, जिन्होंने बीएलओ को तकनीकी सहायता एवं कार्यप्रणाली समझाया. मनोज कुमार मंडल ने बीएलओ एप के माध्यम से वर्ष 2003 और 2024 के मतदाताओं के मैपिंग के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं का विवरण एप में डिजिटल रूप से मैप करना है. मौके पर रेनू कुमारी, रेणु देवी, पंचमी देवी समेत कई बीएलओ मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










