प्रखंडकर्मी लोगों की समस्या सुनकर करें समाधान : डीसी

Updated:
विज्ञापन
प्रखंडकर्मी लोगों की समस्या सुनकर करें समाधान : डीसी

नाला. डीसी रवि आनंद शनिवार को नाला प्रखंड कार्यालय पहुंचकर भ्रमण किये.

विज्ञापन

– बादलपुर मध्य विद्यालय में पायी गयी कई खामियां, जतायी नाराजगी – प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछने का दिया निर्देश प्रतिनिधि, नाला. डीसी रवि आनंद शनिवार को नाला प्रखंड कार्यालय पहुंचकर भ्रमण किये. डीसी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की. निर्देश दिया कि ससमय कार्यालय आएं एवं लोगों की समस्याएं सुनकर उसका समाधान करें. लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े यह सुनिश्चित करें. उन्होंने विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. डीसी ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में कुलडंगाल पंचायत में अबुआ आवास में लाभुकों को गृह प्रवेश करवाया. डीसी ने बादलपुर गांव के 02 आदिवासी लाभुकों के आम की बागवानी का निरीक्षण किया. किसानों को बागवानी से आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने मध्य विद्यालय बादलपुर का निरीक्षण कर विद्यालय में साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति, पंजियों के समुचित संधारण, किचन आदि का अवलोकन किया. उन्होंने कई खामियों को देखकर काफी नाराज हुए. प्रधानाध्यापक की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. कहा कि विद्यालयों में बच्चों के पठन-पाठन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कुंजबोना स्थित आदि सेवा केंद्र पहुंचकर बैठकर ग्रामीणों के साथ वार्ता की. उन्होंने आदि कर्मयोगी योजना के बारे विस्तृत चर्चा की. कहा, अब आप सब जरूरत के हिसाब से गांव की विकास की योजनाएं आदि सेवा केंद्र में चयन करें. ग्रामसभा में पारित कराएं. प्राथमिकता के अनुसार जो सबसे ज्यादा जरूरत है वैसी योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक बुधवार को आदि सेवा केंद्र में बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करें. कहा कि छुटे हुए आवासविहीन लोगों की सूची आदि सेवा केंद्र में बनाएं और ग्राम सभा में पारित करें. डीसी ने देवलेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. उन्होंने लोगों की मांग पर पर्यटन के दृष्टिकोण से मंदिर को सी ग्रेड से बी ग्रेड में शामिल करने का आश्वासन दिया. साथ ही मंदिर परिसर की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजना लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए है. इसका शत-प्रतिशत लाभ लाभुकों तक पहुंचना आवश्यक है. मौके पर बीडीओ आकांक्षा कुमारी, एइ निखिल शाह, जेइ कुंदन कुमार, पवन हेंब्रम, मुखिया सोनहरी हेंब्रम, पंसस मड़िराम माजि, ग्राम प्रधान सुनीतन हेंब्रम, महेश्वर हेंब्रम, स्वपन गोरांई, दिनेश गोराई, गोपी माजि, कानाई मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola