भाजपाइयों ने नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
भाजपाइयों ने नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन

नारायणपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान आदिवासियों के अधिकार और न्याय की रक्षा की मांग उठाई. भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है, जिसके खिलाफ पार्टी आवाज बुलंद करती रहेगी. आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की संदिग्ध मुठभेड़ पर नाराजगी जताई और इसकी सीबीआइ जांच की मांग की. साथ ही नगड़ी में आदिवासी की खेती योग्य भूमि पर जबरन रिम्स-2 निर्माण के विरोध में भी आवाज उठाई. कहा कि यह भूमि आदिवासियों की आजीविका का आधार है, जिसे सरकार छीनने का प्रयास कर रही है. इसके अलावा खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, बेरोजगारी और स्थानीय विकास कार्यों में लापरवाही जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. मौके पर भाजपा नेता महेंद्र मंडल, सुनील कुमार हांसदा, राजेंद्र मंडल, द्वारिका प्रसाद, मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा, कालीचरण दास, वरुण रवानी, सुशील पोद्दार, चेतन मरांडी, पिंटू पांडे, संजय मंडल, बलदेव हांसदा, विकास रवानी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola