भाजपा प्रत्याशी आज करेंगी नामांकन, दुमका जायेंगे कार्यकर्ता

सीता सोरेन के नामांकन में जामताड़ा दुमका जायेंगे कार्यकर्ता
जामताड़ा. दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के नामांकन में शामिल होने को लेकर जामताड़ा विधानसभा के सभी मंडलों के सातों अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों, संयोजक व सह संयोजकों की बैठक हुई. इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के नामांकन में काफी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 10 मई को नामांकन में जामताड़ा विधानसभा से बूथ स्तर के कार्यकर्ता दुमका जाने को लेकर सारी तैयारी की है. मौके पर रणजीत राणा, पिंटू गुप्ता, श्यामल मंडल, राजेंद्र मंडल आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










