भाजपा प्रत्याशी सीता सोरने 10 को करेंगी नामांकन : वीरेंद्र मंडल

जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
फोटो – 17 बैठक करते वीरेन्द्र मंडल व अन्य प्रतिनिधि जामताड़ा दुमका लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन 10 मई को नामांकन करेंगीं. इसकी तैयारी को लेकर जामताड़ा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ने की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के नामांकन के दिन दुमका में जामताड़ा विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को लेकर रणनीति बनायी गयी. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन 10 मई को नामांकन करेंगीं. इसको लेकर जामताड़ा विधानसभा से बूथ स्तर के हजारों कार्यकर्ता दुमका जायेंगें. मौके पर नारायणपुर मंडल अध्यक्ष संजय ओझा, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल, जामताड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीत राणा, जामताड़ा नगर मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, गोरेनाल मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, पबिया मंडल महामंत्री राजेंद्र मंडल आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










