बाइक चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद

Updated:
विज्ञापन
बाइक चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद

बाइक चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजाम. बाराबनी थाना पुलिस ने हाल ही में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शेख करीम है, जो सलानपुर के बनजेमारी इलाके का निवासी है. कुछ दिन पहले बाराबनी थाना क्षेत्र के आमडीहा मोड़ से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई. शेख करीम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिल और दो संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनका उपयोग चोरों द्वारा किया जा रहा था. रविवार शाम बाराबनी थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिरापुर की एसीपी ईस्पिता दत्ता और बाराबनी थाने के प्रभारी अधिकारी दिव्येंदु मुखर्जी ने मामले की जानकारी दी. एसीपी दत्ता ने बताया कि इस घटना में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना है और वाहन चोरी रोकने की दिशा में इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola