कुंडहित में 300 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित

कुंडहित. उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विभिन्न सरकारी विद्यालयों (शैक्षणिक वर्ष 2025-26) में अध्ययनरत कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया.
कुंडहित. उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत गुरुवार को विभिन्न सरकारी विद्यालयों (शैक्षणिक वर्ष 2025-26) में अध्ययनरत कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रीना मंडल व बीडीओ जमाले राजा उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से यह योजना प्रारंभ की गई है. कहा कि साइकिल मिलने से छात्रों का समय बचेगा और वे नियमित रूप से समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगे. बीइइओ ने जानकारी दी कि प्रखंड के कुल 1278 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की जानी है. गुरुवार को प्रथम चरण में 300 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, बीपीएम एमडी हसीब सहित बीआरसी कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










