बीडीओ ने निर्माणाधीन पांच पानी टंकी का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने निर्माणाधीन पांच पानी टंकी का किया निरीक्षण

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर बीडीओ मुरली यादव और प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद ने प्रखंड में निर्माणाधीन पांच पानी टंकियों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर बीडीओ मुरली यादव और प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद ने प्रखंड में निर्माणाधीन पांच पानी टंकियों का निरीक्षण किया. बताया कि सभी पानी टंकियों का निर्माण प्रगति पर है. रूपडीह गांव में पानी टंकी का निर्माण पूरा हो चुका है, वहां रंगाई का काम चल रहा है. बंदरचुआ गांव में फ्लोर बीम और स्लैब लेवल का काम जारी है. मुरलीपहाड़ी में भी निर्माण अंतिम चरण में है, केवल स्लैब लेवल का काम बाकी है. बादलपुर में पानी टंकी बन चुका है, वहां यूजीआर-2 का काम चल रहा है. पहाड़पुर गांव में पानी टंकी पूरी तरह तैयार है. सभी टंकियों को जोन वाइज बांटा गया है. इसका उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, ताकि क्षेत्र के लोगों में पेयजल की किल्लत को दूर किया जा सके. बीडीओ ने पानी टंकी के निरीक्षण उपरांत अबुआ आवास योजना का भी निरीक्षण किया. लाभुकों को जरूरी निर्देश दिए..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola