बीडीओ ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

कुंडहित. बीडीओ सह सीओ जमाले राजा ने अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनता दरबार लगाया.
कुंडहित. बीडीओ सह सीओ जमाले राजा ने अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनता दरबार लगाया. विभिन्न गांवों से आए दर्जनों लोगं ने अपनी फरियाद बीडीओ के समक्ष रखी. बीडीओ ने कई फरियादियों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया. बताया कि जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, मनरेगा, पीएम किसान, मंईयां सम्मान से संबंधित मामले आए, जिनका निराकरण शुरू कर दिया गया है. बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार और गुरुवार को जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं का निबटारा किया जायेगा, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालय का चक्कर काटने से बचाया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










