ePaper

दिघरिया में बाबा दुबे की धूमदाम से हुई वार्षिक पूजा

Updated at : 28 Jul 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
दिघरिया में बाबा दुबे की धूमदाम से हुई वार्षिक पूजा

बिंदापाथर. झमाझम बारिश के बावजूद फतेहपुर प्रखंड के चापुड़िया पंचायत अंतर्गत दिघरिया गांव में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा सोमवार को संपन्न हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. झमाझम बारिश के बावजूद फतेहपुर प्रखंड के चापुड़िया पंचायत अंतर्गत दिघरिया गांव में बाबा दुबे की वार्षिक पूजा सोमवार को संपन्न हुई. हालांकि यहां प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक पूजा की जाती है. वहीं वार्षिक पूजा के दिन बाबा दुबे की विशेष पूजा की जाती है. पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने नजदीकी तालाब में स्नान कर दंडवत प्रणाम (दंडी देकर) कर बाबा के दरबार पहुंचे और पूजा कर मन्नत पूरा किया. वार्षिक पूजा पुजारी फूल धरिया पुरन राय व प्राण भंडारी, पंडित सचित पांडे एवं भुवन मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराई. श्रद्धालुओं ने बाबा को दूध, बताशा, नारियल, जनेऊ, सुपाड़ी, अरवा चावल, फल, फूल, धूप-अगरबत्ती अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं रोगमुक्त जीवन की कामना की. पूजा में ग्राम प्रधान परिमल चौधरी, गोपाल चौधरी, रवींद्र चौधरी, राधा बल्लभ चौधरी, नंद लाल महतो, प्रेम चौधरी आदि ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola