चिरेका में जल संरक्षण के लिए निकली जागरुकता रैली

चित्तरंजन रेल कारखाना में 15 जून से 30 जून तक जल संरक्षण पखवारा का आयोजन किया जा रहा है.
मिहिजाम. चित्तरंजन रेल कारखाना में 15 जून से 30 जून तक जल संरक्षण पखवारा का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर 21 जून को सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की ओर से बैनर पोस्टर के साथ एक जन जागरुकता रैली निकली गयी. जगह-जगह जल संरक्षण से संबंधित संदेश लोगों के मध्य साझा किया गया. इस जन जागरुकता रैली का मुख्य उद्देश्य जल संसाधन के महत्व को समझाना और जनसमुदाय में जागरुकता पैदा करना है. ज्ञातव्य हो कि सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की ओर से चिरेका में बड़े पैमाने पर पानी के पाइपलाइन की मरम्मत कर जल रिसाव को रोकने का कार्य किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










