मुरलीपहाड़ी में स्वच्छता पर चला जागरुकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
मुरलीपहाड़ी में स्वच्छता पर चला जागरुकता अभियान

मुरलीपहाड़ी. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवारा मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवारा मनाया जा रहा है. इसके तहत नारायणपुर प्रखंड के ड़ाभाकेंद्र पंचायत अंतर्गत मुरलीपहाड़ी में सफाई अभियान चलाया गया. ड़ाभाकेंद्र पंचायत की जलसहियाओं एवं महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई. महिलाओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घर, आंगन, मोहल्ला और आसपास में पानी जमा न होने दें. बच्चों को क्तिगत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा दें. कई लोगों ने नियमित सफाई की आदत अपनाने का संकल्प लिया. मौके पर मुखिया चंपा देवी, सरिता देवी, फुलमती देवी, सोनाली देवी, सहेदा बीबी, शीला देवी, जहिना खातून आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola