आंगनबाड़ी सेविकाएं आदि कर्मयोगी अभियान से हुईं अवगत

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाएं आदि कर्मयोगी अभियान से हुईं अवगत

नाला. आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चयनित ग्राम स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जेएसएलपीएस सभागार में हुआ.

विज्ञापन

नाला. आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चयनित ग्राम स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जेएसएलपीएस सभागार में हुआ. इसका उद्घाटन बीडीओ आकांक्षा कुमारी ने किया. प्रशिक्षण में पोषण सखी/सेविका, स्वंयसेवक, पंचायत सचिव एवं एसएचजी के दो दीदी ने भाग लिया. मौके प्रथम प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों का आदि कर्मयोगी एप में रजिस्ट्रेशन कराया गया. बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत 12 से 30 सितंबर तक चयनित गांवों का भ्रमण कर गांव की समस्या जैसे पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि पर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे. दो अक्तूबर को इन चयनित गांव में ग्रामसभा आयोजित की जायेगी. ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा क्या-क्या योजना चलाया जाना है उसे पारित कराया जायेगा.गांव के स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आदि की योजना ली जायेगी. बीडीओ आकांक्षा कुमारी ने बताया कि नाला प्रखंड 23 पंचायतों में कुल 99 गांवों में आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जाएगा. मौके पर जेइ कुंदन कुमार, स्वास्थ्य विभाग के परवेज रजा अहमद, बीपीएम गणेश महतो, पीएचइडी प्रखंड समन्वयक कृष्ण दे, प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी सुबल शर्मा, पर्यवेक्षिका विभा सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola