डोभा में डूबने से 83 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

कुंडहित में तालाब से नहा कर घर वापस लौट रहीं वृद्ध महिला की गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी.
कुंडहित. कुंडहित में तालाब से नहा कर घर वापस लौट रहीं वृद्ध महिला की गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी. खबर मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. मौके पर कुंडहित पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा. इस संबंध में थाने में यूडी कांड संख्या 3/24 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. परिजनों ने बताया कि वृद्धा अनिमा कर (83) सोमवार सुबह को अपने घर के समीप तालाब से नहा कर लौट रहीं थी. घर के पीछे के डोभानुमा गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें वह गिर गयीं और पानी में डूबने की वजह से उनकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




