आजसू का झारखंड नवनिर्माण संकल्प यात्रा आज से

Updated at : 21 Sep 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
आजसू का झारखंड नवनिर्माण संकल्प यात्रा आज से

आजसू पार्टी की ओर से 22 से 25 सितंबर तक झारखंड नवनिर्माण संकल्प यात्रा निकाली जायेगी.

विज्ञापन

नारायणपुर. आजसू पार्टी की ओर से 22 से 25 सितंबर तक झारखंड नवनिर्माण संकल्प यात्रा निकाली जायेगी. रविवार से मुरलीपहाड़ी से प्रारंभ होकर जामताड़ा विधानसभा का भ्रमण करते हुए मिहिजाम नगर में यह 25 सितंबर को समाप्त होगी. यह जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण कुमार गुप्ता ने दी. कहा कि आजसू पार्टी सदैव झारखंड के नवनिर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाहन करते आ रही है. झारखंड बनने से लेकर आज तक आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने अपनी इच्छा शक्ति से झारखंड में विकास के कई मापदंडों को खड़ा करने का प्रयास किया है. इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जामताड़ा विधानसभा के जनमानस से सीधा संवाद करके परिवर्तन के लिए आग्रह करेगी. मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष निमाई चंद्र सेन, वासुदेव गोस्वामी, जितेंद्र मंडल, बम शंकर दुबे, सलाउद्दीन अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी, परमेश्वर रजवार, रोहित गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola