दुष्कर्म के प्रयास मामले में प्रशासन करे कार्रवाई : भाजपा नेता

करमाटांड़ के बारादाहा गांव में आदिवासी महिला से दुष्कर्म के प्रयास में जीभ खींच लेने जैसी मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना है.
प्रतिनिधि, जामताड़ा भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि करमाटांड़ के बारादाहा गांव में आदिवासी महिला से दुष्कर्म के प्रयास में जीभ खींच लेने जैसी मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना है. कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी नागरिकों की सुरक्षा, इज्जत की रक्षा के लिए हमेशा से आगे रही है, जिन्होंने भी ��सी घटना को अंजाम देने का मंशा पाल रखा है उसे हम कभी पूरा नहीं होने देंगे. कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करना है. इसलिए अभी हम बड़ा कदम नहीं उठा रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन को आगाह कर देना चाहते हैं कि इस गंभीर मामले में तत्परता से उचित कार्रवाई करे. अन्यथा कानूनी तरीके से हम विरोध प्रदर्शन व थाने का घेराव आदि करने के लिए बाध्य हो जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










