आवास निर्माण में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

अबुआ आवास योजना में पंचायत सचिव बेहतर काम नहीं करेंगे तो प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा होगी. आवास का जियो टैग करना भी सुनिश्चित करेंगे.
नारायणपुर. अबुआ आवास योजना में पंचायत सचिव बेहतर काम नहीं करेंगे तो प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा होगी. आवास का जियो टैग करना भी सुनिश्चित करेंगे. यह निर्देश बीडीओ मुरली यादव ने पंचायत सचिवों को दिया है. उन्होंने प्रखंड में अबुआ आवास योजना को गति देने की बात कही. रविवार को भी प्रखंड कार्यालय खुले रखने की बातें कही. कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने अबुआ आवास योजना के लाभुकों का जाति प्रमाण-पत्र कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. रविवार को क्षेत्र में घूम घूम कर लाभुकों के आवास का जियो टैग करने का निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










