बैटरी चोरी मामले में एक युवक गिरफ्तार

Updated at : 19 Aug 2024 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
बैटरी चोरी मामले में एक युवक गिरफ्तार

रूपनारायणपुर पुलिस ने इस मामले में हिंदुस्तान केबल्स फुटबॉल ग्राउंड के निकट से तापस बाउरी को बैटरी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मिहिजाम. हाल के दिनों में चित्तरंजन एवं रूपनारायणपुर इलाके में बीएसएनएल एवं जियो कंपनी के मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी होने की घटना बढ़ रही थी. रूपनारायणपुर पुलिस ने इस मामले में हिंदुस्तान केबल्स फुटबॉल ग्राउंड के निकट से तापस बाउरी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से मोबाइल टावर के कई बैटरी भी बरामद हुआ है. तापस बाराबंकी थाना क्षेत्र के लालगंज इलाके का रहने वाला है. इलाके से लगातार मोबाइल टावर की बैटरी चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद सतर्क हुई पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान इस युवक को दबोचा. तापस की गिरफ्तारी से पूर्व सामडी इलाके में जियो कंपनी के 12 बैट्री चोरी की घटना हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola