चिरेका में देशबंधु विद्यालय में हिन्दी माध्यम का पुरस्कार वितरित

मिहिजाम : चितरंजन रेलइंजन कारखाना में देशबंधु विद्यालय बालिका हिन्दी माध्यम का 66वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया. जी श्रीनिवास राव मुख्य कार्मिक अधिकारी इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. अनुराग अग्रवाल उप महाप्रबंधक ने इस समारोह की अध्यक्षता की. जी श्रीनिवास राव मुख्य कार्मिक […]
मिहिजाम : चितरंजन रेलइंजन कारखाना में देशबंधु विद्यालय बालिका हिन्दी माध्यम का 66वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया. जी श्रीनिवास राव मुख्य कार्मिक अधिकारी इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. अनुराग अग्रवाल उप महाप्रबंधक ने इस समारोह की अध्यक्षता की.
जी श्रीनिवास राव मुख्य कार्मिक अधिकारी तथा अनुराग अग्रवाल उप महाप्रबंधक ने बालिकाओं को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर देशबंधु विद्यालय बालिका हिंदी माध्यम के प्राचार्य यूके चटर्जी, स्कूल के शिक्षकगण, बालिकाएं तथा स्कूल के कर्मचारीगण उपस्थित थे. बालिकाओं द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




