सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

Updated at : 05 May 2017 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

नारायणपुर : गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग पर नतुनडीह गांव के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया़ घटना गुरुवार की संध्या करीब सात बजे की है़ ग्रामीणों के प्रयास से घायल को सीएसी नारायणपुर प्राथमिक इलाज के बात उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है़ इस संबंध में […]

विज्ञापन

नारायणपुर : गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग पर नतुनडीह गांव के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया़ घटना गुरुवार की संध्या करीब सात बजे की है़ ग्रामीणों के प्रयास से घायल को सीएसी नारायणपुर प्राथमिक इलाज के बात उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है़

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरवा निवासी दिनेश मरांडी अपने बजाज पल्सर जेएच21डी 4092 से नारायणपुर बाजार से घर जा रहा था़ इसी क्रम में दलदला मोड़ पर ठेला लगाने वाले बहादूर मंडल अपनी दुकान समेटकर घर वापस जा रहा था़ इसी क्रम में दो पहिया वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया़ दुकानदार अपनी ओर आ रही तीव्र गति वाहन को देखकर भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुआ, लेकिन दो पहिया वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. साथ ही ठेला के परखच्चे उड़ गये. पुलिस ने वाहन का जब्त कर लिया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola