श्रमिकों पर गंभीर है सरकार
Updated at : 03 May 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. मजदूर िदवस पर सम्मान समारोह, कृिष मंत्री ने कहा देश में दो प्रकार के श्रमिक होते हैं. एक संगठित श्रमिक एवं दूसरा असंगठित श्रमिक जामताड़ा : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर सोमवार को रेडक्रॉस सोसाइटी में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. मजदूर िदवस पर सम्मान समारोह, कृिष मंत्री ने कहा
देश में दो प्रकार के श्रमिक होते हैं. एक संगठित श्रमिक एवं दूसरा असंगठित श्रमिक
जामताड़ा : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर सोमवार को रेडक्रॉस सोसाइटी में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. श्रमिक सम्मान समारोह का मुख्य अतिथि सूबे के कृषिमंत्री रणधीर कुमार सिंह, जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, उपाध्यक्ष सायरा बानू, जामताड़ा विधायक, डीसी रमेश कुमार दूबे, एसपी डॉ जया राय, एसी विधान चंद्र चौधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश में दो प्रकार के श्रमिक होते हैं. एक संगठित श्रमिक एवं दूसरा असंगठित श्रमिक.
कहा संगठित श्रमिक काफी कम है. संगठित श्रमिक को उचित मानदेय तथा सारी सुविधा मिलती है. केंद्र सरकार देश के श्रमिको के लिए विभिन्न प्रकार के योजनाओं को चला रहे हैं. जिसका लाभ देश के श्रमिक ले रहे हैं. जामताड़ा जिला के जो श्रमिक अपना बीमा नहीं कराये हैं वैसे श्रमिकों को मंत्री श्री सिंह ने अप्रैल माह के वेतन मद से बीमा कराने का घोषणा किया. मंत्री श्री सिंह ने कहा सरकार का मुख्य फोकस मजदूर व किसान है. मजदूर व किसान को सशक्त करते हुए भारत को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है.
श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए विभाग तत्पर: डीसी
डीसी रमेश कुमार दूबे ने कहा कि सरकारी संस्था व गैर सरकारी संस्था में कार्य करने वाले सभी श्रमिक होते हैं. श्रमिक को वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के लाभ दिया जा रहा है. यहां तक की श्रमिक के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए श्रम विभाग तत्पर है. एसपी डॉ राय ने कहा कि देश यदि समृद्ध हुआ है तो श्रमिकों का काफी महत्वपूर्ण योगदान है. कहा बाल मजदूरी विभाग को महत्वपूर्ण ध्यान देना चाहिये तथा बाल मजदूरों को जड़ से मिटाने का संकल्प श्रम विभाग को लेने को कहा. मौके पर जिप अध्यक्ष, भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण देते हुये
जिला श्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार साह ने कहा कि जिला में पांच हजार असंगठित मजदूरों का निबंधन करने का कार्य किया गया है. वहीं 18 बाल मजदूरों को पुनर्वास करते हुए आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने का कार्य किया है. कहा जामताड़ा जिला के एक प्रवासी महिला मालती मुर्मू को रोजगार देने का कार्य विभाग द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सचिव राजेन्द्र शर्मा ने किया. मौके जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, जिला साक्षरता सचिव रफिक अनवर सहित अन्य मौजूद थे.
श्रमिक मित्रों को किया सम्मान
श्रमिक सम्मान समरोह के दौरान 11 श्रमिकों को सेफ्टी किट प्रदान किया गया. फतेहपुर के सुंदरी मंडल, सरिता देवी, बितनी मरांडी, शांति देवी, मंजुदा बाउरी, फुलमुनी हेम्ब्रम, मनोदी टुडू, अलुमाती बाउरी, सुरुवाली सोरेन, पाकु रानी व सलुचना देवी को सेफ्टी किट वितरण किया गया. वहीं मुख्य अतिथि द्वारा जिला के श्रमिक मित्र को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




