जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ाये युवक, भेजे गये जेल

Updated at : 03 May 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ाये युवक, भेजे गये जेल

मिहिजाम : बीती रात पुलिस ने अवैध रुप से जुआ संचालन के आरोप में सालबगान इलाके में छापामारी कर चार लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. इसमे जुआ अड्डे के सरगना आरोपित राजेश मरांडी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. मौके से कई जुआरी फरार होने में कामयाब रहे. इनके पास […]

विज्ञापन

मिहिजाम : बीती रात पुलिस ने अवैध रुप से जुआ संचालन के आरोप में सालबगान इलाके में छापामारी कर चार लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. इसमे जुआ अड्डे के सरगना आरोपित राजेश मरांडी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. मौके से कई जुआरी फरार होने में कामयाब रहे. इनके पास से दो जोड़ी ताश के पत्ते और करीब पांच हजार रुपये बरामद किये गये हैं. पुलिस के अनुसार राजेश मरांडी

शिउलीबाड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया अविलाश मरांडी का भाई और शिउलीबाड़ी पंचायत की वर्तमान मुखिया का देवर बताया जा रहा है. राजेश के भाई एवं भाभी के जनप्रतिनिधि होने का फायदा भी राजेश अपना दब-दबा कायम रखने के लिए करता रहा है. जुआ खेलने और खेलाने के अलावा संचालन करने में राजेश का मुख्य रोल माना जा रहा है जो अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर था. महुलबना के अलावा अन्य इलाकों में भी जुआ संचालन कराने में कई बार राजेश का नाम सामने आता रहा है.

राजेश के साथ 30 वर्षीय विजय कुमार साव पिता भुवनेश्वर साव 34 वर्षीय राजेश कुमार साव, पिता स्व़ गोपाल साव, शिशुबागान, रानीगंज थाना रानीगंज, जिला बर्दमान, पश्चिम बंगाल, 32 वर्षीय निजामुद्दीन अंसारी, पिता इस्माईल मियां, पियालशोला थाना मिहिजाम शामिल है. इनके खिलाफ पुलिस ने कांड संख्या 67/17 भादवि की धारा 420/34 और 11 बिहार बंगाल गैंबलिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जामताड़ा जेल भेज दिया है.

गुप्त सूचना पर हुई कारवाई
पुलिस के मुताबिक 1 मई की रात करीब 8 बजे गुप्त सूचना मिली कि रेलपार के सालबगान स्थित पलासबगान में महुलबना का राजेश मरांडी बंगाल एंव स्थानीय 5-6 लोगों को बुलाकर जुआ खेलवा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस के एसआई दिनेश कुमार शर्मा, एएसआई अब्दुल्ला खान, कमलेश कुमार यादव, ब्रजेश तिवारी, सशस्त्र बल हवलदार नवीन कुमार राणा, धीरज कुमार, गौतम कुमार झा, चंदन कुमार सिंह, रंजीत कुमार तिवारी, पंकज कुमार,
श्रीनाथ सोरेन, महेश्वर उरांव, दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को आते देख सभी भागने लगे. जिसमें से पुलिस बल ने खदेड़ कर चार को पकड़ लिया बाकि भागने में सफल रहे. नगर के अलावा ग्रामीण कसबों में जुआ संचालन को लेकर पुलिस को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही थी.
चीनी वितरण का अविलंब व्यवस्था कराने की मांग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola