बिजली आपूर्ति ठप, गरमी से राहत
Updated at : 01 May 2017 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

राहत. तेज हवा के साथ बूंदा-बांदी, मौसम सुहाना जामताड़ा : रविवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई. इससे लोगों को पिछले दिनों की भीषण गरमी से राहत मिली है. वहीं आंधी से कई जगहों पर तार गिर गये. इस कारण बिजली आपूर्ति हो गयी. साथ ही कई जगहों पर पेड़ गये. करमाटांड़ में […]
विज्ञापन
राहत. तेज हवा के साथ बूंदा-बांदी, मौसम सुहाना
जामताड़ा : रविवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई. इससे लोगों को पिछले दिनों की भीषण गरमी से राहत मिली है. वहीं आंधी से कई जगहों पर तार गिर गये. इस कारण बिजली आपूर्ति हो गयी. साथ ही कई जगहों पर पेड़ गये. करमाटांड़ में टेंपो पर पेड़ गिर गया. इस करण घंटो यातायात प्रभावित हो गया. काफी मशक्कत के बाद पेड़ को काट कर हटाया गया. इसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ.
वहीं बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गयी है. आंधी से जिला के विभिन्न क्षेत्र में पेड़ गिर गये हैं. बिजली गुल होने के बाद ही विभाग मरम्मत करने में जुट गये हैं. लेकिन देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पायी थी.
घर की छत उड़ी
फतेहपुर : बानरनाचा पंचायत के बाघमारा गांव के बलराम झा के घर की छत आंधी से उड़ गयी. सूचना पर मुखिया मालती मुर्मू पीड़िता परिवार के घर पहुंचे ओर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी जानकारी दी. आपदा राहत कोस से जो भी लाभ मिलने का है उसे दिलाने का काम किया जायेगा.
टेंपो पर गिरा पेड़
विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के करमाटांड़-नारायणपुर मार्ग पर झारखंड विकास दल के प्रखंड अध्यक्ष आजाद अंसारी के आवास के आगे तेज आंधी आने से नीम का पेड़ खड़ी टेंपो पर गिर गयी. इससे टेंपों क्षतिग्रस्त हो गयी और वाहनों की यातायात प्रभावित हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद पेड़ को काट कर हटाया गया और परिचालन शुरू किया गया. तेज आंधी के कारण करमाटांड़ के विभिन्न इलाकों में पेड़ व बिजली के खंबे गिर गयी है. वहीं आंधी के साथ-साथ हल्की बूंदाबूंदी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली.
कुंडहित में भी बिजली गुल
कुंडहित. प्रखंड क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद अचानक तेज आंधी आने से क्षेत्र के विभिन्न जगहों में पेड़ की डाली गिर गयी. वहीं दूसरी ओर आंधी और हल्की बारिश से लोगों को गरमी से राहत मिला. साथ ही प्रखंड क्षेत्र में बिजली गुल हो गयी है. बिंदापाथर. रविवार दोपहर को क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई.
बारिश से लोगों को गरमी से निजात मिली. मौसम की अचानक बदले मिजाज से लोगों ने राहत की सांस ली. मगर बिजली गायब हो गयी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. नाला सब स्टेशन के गेड़िया फीडर में जब भी तेज हवा चलती है कई जगह पर बिजली के तार टूट कर गिर जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




