झारखंड में जल्द लागू हो शराब बंदी
Updated at : 30 Apr 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

प्रदर्शन . जदयू ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, नेताओं ने कहा : नाला : झारखंड में शराब बंदी कानून को अविलंब लागू करने की मांग एवं स्थानीय विभिन्न जन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रखंड जनता दल यूनाइटेड की ओर से प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता […]
विज्ञापन
प्रदर्शन . जदयू ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, नेताओं ने कहा :
नाला : झारखंड में शराब बंदी कानून को अविलंब लागू करने की मांग एवं स्थानीय विभिन्न जन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रखंड जनता दल यूनाइटेड की ओर से प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष परिमल माल ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सचिव सुनील कुमार राय उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी शराब बंदी कानून लागू होनी चाहिए. कहा आज युवा पीढ़ी शराब के तल के कारण गलत कार्य कर रहे हैं, बल्कि समाज के सभी वर्ग एवं समुदाय के लोग बुरे व्यसन के शिकार हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि शराब पर पूर्णत: पाबंदी नहीं लगायी तो वह दिन दूर नहीं जब घर-घर में एक दूसरे के खून के प्यासे होंगे. गरीब परिवार की आर्थिक-व्यवस्था चरमरा जायेगी. लोग आपसी भाईचारा भूलकर समाज को अव्यवस्थित कर देंगे. उन्होंने वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था पर भी कटाक्ष किया. कहा सरकार मूलभूत समस्याओं पर भी ध्यान नहीं देती, कहा आज भी क्षेत्र की जनता को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है. गरीबों को आवास नहीं मिली है, बिजली कि अनियमितता से जनता परेशान है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा लाभ से गरीब वंचित है, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था भी लचर है.
ज्ञात हो कि कार्यक्रम के प्रारंभ में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली भी निकाली गयी. कार्यक्रम के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें झारखंड में शराब बंदी कानून को अविलंब लागू करो, गर्मी में हर गांव में पीने की पानी की व्यवस्था करो, खाद्य सुरक्षा योजना में अविलंब सुधार करो, वृद्धा पेंशनधारियों को बैंक में उचित ढंग से पेंशन भुगतान करो, स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक की व्यवस्था की जाय आदि मांगे शामिल थी. इस धरना कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सुनील राय, जिला उपाध्यक्ष मोतिलाल राय, युवा मोरचा के डोमन राय, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मालती शर्मा, मुनमुन चौहान, आम्बावती राय, पार्वती राय, नमीता कर्मकार, शेफाली राय, बुलू राय, कामिनी राय, ठंडामनी राय, संतरा राय, बिसनी राय, मालती राय, शोभा राय आदि कार्यकर्ता धरना में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




