शासन का सरदर्द कोयला व बालू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन

टास्क फोर्स की बैठक में छाया रहा नाला व कास्ता के अवैध खनन का मुद्दा जामताड़ा : जिले में हो रहा कोयला व बालू का अवैध धंधा जामताड़ा प्रशासन के लिए सर का दर्द बन गया है. हर बार टास्क फाेर्स की बैठक में यही मुद्दा गरम रहता है. हर बार खनन टास्क फोर्स की […]
विज्ञापन
टास्क फोर्स की बैठक में छाया रहा नाला व कास्ता के अवैध खनन का मुद्दा
जामताड़ा : जिले में हो रहा कोयला व बालू का अवैध धंधा जामताड़ा प्रशासन के लिए सर का दर्द बन गया है. हर बार टास्क फाेर्स की बैठक में यही मुद्दा गरम रहता है. हर बार खनन टास्क फोर्स की बैठक में इससे जुड़े अवैध धंधे को बंद करने का निर्देश डीसी देते हैं. लेकिन यह बंद नहीं होता. मंगलवार को भी समाहरणालय में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में डीसी ने खनन विभाग व इसीएल प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर की. कहा इसीएल को बार बार निर्देश दिया जा रहा है कि नाला के कास्ता व पलास्थली में अवैध खदानों को बंद किया जाय. लेकिन नहीं किया जा रहा है. अवैध खनन से पलास्थली में विभिन्न जगहों पर जमीन धंसने लगी है.
क्षेत्र में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. उधर डीसी ने डीएफओ से कहा कि वन विभाग के अंतर्गत पलास्थली व कास्ता में जितनी जमीन पर अवैध खदान है उसे विभाग बंद कराये. किसी का इंतजार ना किया जाय. डीएफओ ने डीसी से कहा कि वन विभाग की जमीन पर जितने भी अवैध खदानें हैं उनमें से लगभग को बंद करा दिया गया है.
जो बचा है उसे भी जल्द बंद कराया जायेगा. बैठक में पांडेश्वर इसीएल के प्रबंधक मौजूद नहीं थे. इसपर डीसी ने नाराजगी जतायी और कहा दोनों को पत्र भेजा जायेगा कि वे बैठक में क्यों नहीं आये. चितरा इसीएल प्रबंधन को डीसी ने आगाह किया कि चितरा से जामताड़ा रेलवे साइडिंग पर कोयला लाने के क्रम में डंफरों से अवैध बिक्री की जा रही है. कोयला लदे डंफरों के साथ प्रबंधन स्कॉट पार्टी भेजे. डंफरों पर ढंके तिरपाल को हटा कर कोयला चोरी किया जाता है. स्कॉट पार्टी इसपर नजर रखे. जरूरत पड़े तो संबंधित क्षेत्र के थानों से भी मदद ले सकते हैं.
बराकर नदी पर अवैध बालू उठाव पर लगेगा रोक : बराकर नदी में चालना व करमदहा घाट में अवैध बालू उठाव को लेकर डीसी श्री दूबे ने जिला खनन पदाधिकारी, डीटीओ व एसडीपीओ को एक टीम नियुक्त कर छापेमारी करने का निर्देश दिया. कहा : चालना घाट व करमदहा घाट से अवैध बालू का उठाव कर धनबाद भेजा जाता है. लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया. मौके पर डीएफओ राजकुमार साह, एसी विधान चंद्र चौधरी, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, डीटीओ महेन्द्र मांझी, जिला खनन पदाधिकारी भोला हरिजन, चितरा ईसीएल के जीएम पीके सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




