सीएम का जलाया पुतला

Published at :23 Apr 2017 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम का जलाया पुतला

प्रदीप यादव के गिरफ्तारी का झाविमो कार्यकर्ताओं ने किया विरोध गोड्डा में सत्याग्रह पर बैठे प्रदीप यादव की गिरफ्तारी का झाविमो कार्यकर्ता जमकर िवरोध कर रहे हैं. जामताड़ा : गोड्डा के गायघाट में अडाणी पावर प्लांट के विरोध में सत्याग्रह पर बैठे झारखंड विकास मोरचा के प्रधान महासचिव के गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को […]

विज्ञापन

प्रदीप यादव के गिरफ्तारी का झाविमो कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

गोड्डा में सत्याग्रह पर बैठे प्रदीप यादव की गिरफ्तारी का झाविमो कार्यकर्ता जमकर िवरोध कर रहे हैं.
जामताड़ा : गोड्डा के गायघाट में अडाणी पावर प्लांट के विरोध में सत्याग्रह पर बैठे झारखंड विकास मोरचा के प्रधान महासचिव के गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को झारखंड विकास मोरचा जामताड़ा जिला इकाई के द्वारा सुभाष चौक पर सीएम रघुवर दास का पुतला दहन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांधी जी के दिखाए हुए रास्ते पर चलने का मतलब जेल है. विधायक प्रदीप यादव आम जनता के मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से सत्याग्रह पर बैठे हुए थे, लेकिन सीएम के निर्देश पर पुलिस प्रशासन से अहले सुबह धोखा से प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है. आने वाले समय में पूरे राज्य में वर्तमान सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा,
क्योंकि यह सरकार जनता विरोधी सरकार है. सरकार सिर्फ झारखंड राज्य को माफिया के हाथ बेच रही है. मौके पर जिला अध्यक्ष प्रो सुनील कुमार हांसदा, अब्दुल मन्नान अंसारी, कार्तिक रजक, सतीश सिंह, अजय कुमार मंडल, रामलाल मरांडी, पवन मांझी, चंडीदास भंडारी, सुभाष दास, नंद किशोर महतो, पवित्र महाता, संतोष सिंह, अमरदीप सिंह, बापी दास सहित अन्य लोग शामिल थे.
कार्यकर्ताओं ने िकया गिरफ्तारी का विरोध
फतेहपुर . झारखंड विकास मोरचा के प्रखंड कमेटी द्वारा धसनिया स्थिति डाक बंगला मैदान में झारखंड विकास मोरचा के विधायक दल के नेता और पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव के गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया. साथ ही साथ नारेबाजी किया गया कि झारखंड में लूट-खसोट करना बंद करो, झारखंड के स्थानीय लोगों का शोषण करना बंद करो, झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों के भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करो. झारखंडियों की जमीन अधिग्रहण करना बंद करो. अडाणी जैसे पूंजीपतियों का हाथों में झारखंड का मापतोल करना बंद करो. झारखंडी रैयतों पर जुल्म करना बंद करो. इन चेतावनी भरे नारों को लेकर झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ता में काफी आक्रोश देखा गया. जिनमे मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड विकास मोरचा केंद्रीय प्रवक्ता माधव चंद्र महतो, जामताड़ा जिला के सचिव मनोज गोस्वामी, सीमंत बाउरी, जयंत सिंह, तपन चौधरी, दिवाकर मरांडी, दानीनाथ सोरेन, वारिस मरांडी, मुकुंड मरांडी और अनेकों कार्यकर्ता
उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola