भाजपा व झामुमो ने झारखंड को बारी-बारी से लूटा

Published at :13 Apr 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा व झामुमो ने झारखंड को बारी-बारी से लूटा

बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक//कहा : जामताड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को जामताड़ा परिसदन में कार्यकर्ता के साथ बैठक किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री मरांडी ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए संगठन मजबूती पर बल देने कहा. कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ता को साथ […]

विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक//कहा :

जामताड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को जामताड़ा परिसदन में कार्यकर्ता के साथ बैठक किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री मरांडी ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए संगठन मजबूती पर बल देने कहा. कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ता को साथ साथ लेकर चलने को कहा. श्री मरांडी ने भाजपा व झामुमो पर आरोप लगाया कि इन दोनों दलों ने राज्य को बारी-बारी से लूटने का काम किया. लिट्टीपाड़ा उपचुनाव को लेकर कहा कि झामुमो ने लिट्टीपाड़ा की जनता के साथ धोखा किया गया है. कहा : वहां के पूर्व विधायक स्व. अनिल मुर्मू के पत्नी को बरगलाने का कार्य किया.
कहा : झामुमो को लिट्टीपाड़ा के जनता जवाब दे दिया है. कहा लिट्टीपाड़ा में भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू व झामुमो के प्रत्याशी साइमन मरांडी दोनों झामुमो पार्टी से उस क्षेत्र के सांसद रहे चुके हैं. लेकिन क्षेत्र में विकास के नाम पर शून्य है. दोनों नेता ने क्षेत्र को लूटने में ज्यादा समय दिया और विकास को काफी पीछे धकेल दिया. कहा जनता दोनों दल से उब चुके हैं. दोनों दल को जनता ने दरकिनार करने का कार्य करेगा. मौके पर झाविमो प्रवक्ता माधव चंद्र महतो, केंद्रीय समिति सदस्य अब्दुल मन्नान अंसारी, कार्तिक रजक, चांदो मंडल, मौलाना रकीब अंसारी, सतीश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola