आरपीएफ ने भटक रहे नाबालिग को किया परिजन के हवाले

Published at :11 Apr 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ने भटक रहे नाबालिग को किया परिजन के हवाले

मिहिजाम : चित्तरंजन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रविवार रात लावारिश हालत में कस्तूरबा गांधी अस्पताल के निकट भटक रहे एक 12 वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों से मिलवा दिया है. आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि गश्त लगा रही टीम को जब बच्चा मिला तो वह बोलने में असमर्थ था. उसे टाउनपोस्ट कार्यालय लाया गया. […]

विज्ञापन

मिहिजाम : चित्तरंजन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रविवार रात लावारिश हालत में कस्तूरबा गांधी अस्पताल के निकट भटक रहे एक 12 वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों से मिलवा दिया है. आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि गश्त लगा रही टीम को जब बच्चा मिला तो वह बोलने में असमर्थ था. उसे टाउनपोस्ट कार्यालय लाया गया.

जहां काफी मशक्कत के बाद उसका नाम, पता, भटकने का कारण आदि पता लगाया गया. जिसके बाद उसके परिजन को सूचना दी गई. बच्चे का नाम बंटी रजक है, जो कोलकाता में रहता है. मिहिजाम के कानगोई लीलानगर में वह अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था और घर में किसी को कुछ बताये टहलने निकल गया और रास्ता भटक गया था. परिजनों से मिलवा कर आरपीएफ टीम ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola