गिरिडीह को हराकर गुमला फाइनल में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खेला गया सेमीफाइनल मैन ऑफ द मैच बना अनिश कुमार गुप्ता जामताड़ा : जेएससीए एवं जेडीसीए के संयुक्त तत्वावधान आउटडोर स्टेडियम में आयोजित अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमिफाइनल गुमला बनाम गिरिडीह के बीच खेला गया. गिरिडीह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 36 ओवर में 137 […]
विज्ञापन
अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खेला गया सेमीफाइनल
मैन ऑफ द मैच बना अनिश कुमार गुप्ता
जामताड़ा : जेएससीए एवं जेडीसीए के संयुक्त तत्वावधान आउटडोर स्टेडियम में आयोजित अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमिफाइनल गुमला बनाम गिरिडीह के बीच खेला गया. गिरिडीह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 36 ओवर में 137 रन बनाया. जवाब में गुमला ने 33 ओवर में 140 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच गुमला के अनिश कुमार गुप्ता को मिला. मौके पर मुख्य अतिथि डीसी रमेश कुमार दुबे ने कहा कि जामताड़ा जिला में क्रिकेट का स्तर ऊपर करने का कार्य जेडीसीए द्वारा किया गया है. जेडीसीए के पहल पर आज जामताड़ा में राज्य स्तरीय खेल हो रही है.
समाहरणालय के मुख्य गेट से स्टेडियम तक आने वाले सड़क को 40 लाख से बनायी जायेगी. स्टेडियम की चहारदीवारी की मरम्मत की जायेगी. स्टेडियम में सभी प्रकार के समस्या को दूर किया जायेगा. वहीं एसपी डॉ जया राय ने कहा कि जेडीसीए काफी बेहतर तरीके से मैच का आयोजन करा रही है. खेल के आयोजन में जो भी समस्या आयेगी उसका निदान किया जायेगा. एंटी करप्सन ब्यूरो के एसपी मनोज कुमार सिंह ने संबोधित किया. मौके पर डीएसपी पूज्य प्रकाश, डीएसपी हेडक्वाटर जयदीप लकड़ा, जेडीसीए अध्यक्ष बबीता झा, सचिव योगेश कुमार सिंह, मुकेश यादव, रवींद्र झा, संजय दास, कुणाल सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




