चंडी पाठ से इलाका हुआ भक्तिमय

Published at :18 Jan 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
चंडी पाठ से इलाका हुआ भक्तिमय

जामताड़ा : जगत जननी मां चंचला के तीन दिवसीय चतुर्थ वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन मां चंचला तकी विशेष पूजा अर्चना की गई. सुबह से ही मंदिर में पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही. मंगलवार को मुख्य यजमान नपं अध्यक्ष विरेंद्र मंडल ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. साथ ही […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जगत जननी मां चंचला के तीन दिवसीय चतुर्थ वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन मां चंचला तकी विशेष पूजा अर्चना की गई. सुबह से ही मंदिर में पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही. मंगलवार को मुख्य यजमान नपं अध्यक्ष विरेंद्र मंडल ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. साथ ही बनारस से आये पंडित महेश्वर पांडेय द्वारा चंडीपाठ किया गया. वहीं शाम चार बजे खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. साथ ही मंगलवार देर शाम को बंगला पल्ला कीर्तन का भी आयोजन किया गया.

पल्ला कीर्तन में पश्चिम बंगाल से आये कलाकार द्वारा भक्ति कीर्तन पेश की गई. तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर पूरे शहर में मां चंचला की जयकारा लगने लगा है. दूर-दूर से भक्त जामताड़ा पहुंच कर मां की पूजा अर्चना कर रहे हैं. वहीं पूजा समिति द्वारा भी महोत्सव को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है. पूरे मंदिर को फूलों व लाइट से सजाया गया है. साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की भी पूरी व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola