जमीन विवाद में मारपीट, छह जख्मी

Published at :16 Jan 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, छह जख्मी

नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव की घटना घर में घुस कर मारपीट करने का आराेप मुरलीपहाड़ी : नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस घटना मे एक पक्ष के छह लोग घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक इलाज सीएससी नारायणपुर में किया गया. […]

विज्ञापन

नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव की घटना

घर में घुस कर मारपीट करने का आराेप
मुरलीपहाड़ी : नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इस घटना मे एक पक्ष के छह लोग घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक इलाज सीएससी नारायणपुर में किया गया. मामला दर्ज करने के लिये नारायणपुर थाना में आवेदन दिया गया है. वादी अझेला देवी ने बताया कि उसका पुत्र सोना मोहली अपनी जमीन पर शौच कर रहा था. अचानक दिनेश मंडल ने उसे गाली देने लगा. इसका विरोध करने पर दिनेश मारने के लिए दौड़ा.
लेकिन वह भाग गया. इसके डर से जब थाना में आवदेन दिया तो दिनेश मंडल, प्रदीप मंडल, भोला राम मंडल, रामेश्वर मंडल, मेघलाल मंडल, राजू मंडल ने मिलकर घर में घुस कर मारपीट की. दिनेश मंडल ने बंदूक की बट से मार कर घायल कर दिया. घर के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की. घर में रखा सारा समान तोड़ दिया. वहीं जाति सूचक शब्द कह कर गाली गलौज भी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola