गरीबी से लड़ते-लड़ते ठंड से हार गया बंगाली मियां

Published at :15 Jan 2017 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबी से लड़ते-लड़ते ठंड से हार गया बंगाली मियां

भागलपुर : बंगाली मियां पिछले 35 सालों से शहर में रिक्शा चला रहा था. पैसेंजर के लिए तो वह सिर्फ एक रिक्शा वाला ही था. लंबे वक्त के साथ कुछ लोगों की बीच पहचान बनी तो सिर्फ इतनी कि लोग उसे बंगाली मियां कहने लगे क्योंकि वह बंगाल का रहने वाला था. 35 साल की […]

विज्ञापन

भागलपुर : बंगाली मियां पिछले 35 सालों से शहर में रिक्शा चला रहा था. पैसेंजर के लिए तो वह सिर्फ एक रिक्शा वाला ही था. लंबे वक्त के साथ कुछ लोगों की बीच पहचान बनी तो सिर्फ इतनी कि लोग उसे बंगाली मियां कहने लगे क्योंकि वह बंगाल का रहने वाला था. 35 साल की सर्विस और 60 की उम्र हो जाने के बाद वह सरकारी नौकरी में होता तो रिटायर हो चुका होता. पर अब उसकी सेवा हमेशा के लिए समाप्त हो गयी. वह दुनिया छोड़ गया. गरीबी से लड़ते-लड़ते ठंड से हार गया बंगाली मियां.

कड़ाके की ठंड ने उसकी जान ले ली. शनिवार की सुबह अंतिम सांस लेने से कुछ देर पहले भी बंगाली मियां पैसेंजर को छोड़ने गया था. बंगाली मियां की मौत कई सवाल उठाती है. रात के अंधेरे में चंद कंबल बांट कर कैमरे के फ्लैश में खुद के चेहरे को चमकाने वालों के लिए एक सवाल छोड़ गया बंगाली मियां. मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि बंगाली मियां भीखनपुर के किसी युनूस के गैरेज में रहता था. उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है. 72 घंटे तक उसकी शव को पहचान के लिए रखा जायेगा. पहचान हुई तो ठीक नहीं तो पुलिस ही उसके शव का अंतिम संस्कार करा देगी.

ठंड से अज्ञात युवक की मौत
जीरोमाइल चौक से सबौर के रास्ते पर एलआइसी मोड़ के पास लगभग 30 साल के अज्ञात युवक की ठंड से मौत हो गयी. आस-पास के लोगों ने उसके शव को देख कर कहा कि वह लोगों से मांग कर खाता था. वह कहां से आया और उसका नाम क्या था, यह किसी को नहीं पता. पुलिस ने उस युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है. 72 घंटे तक पहचान नहीं हुई तो उसका भी अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola