अब प्राथमिक विद्यालयों में केजी की पढ़ाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

नयी खबर . केजी कक्षा के लिए क्षेत्रीय भाषा जानने वाले का पारा शिक्षक का होगा चयन जामताड़ा : जिला के 719 प्राथमिक विद्यालयों में केजी की कक्षा प्रारंभ अगले साल से करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान गंभीर होते जा रहा है. केजी कक्षा में 3 से 5 वर्ष के बच्चों का नांमाकन किया […]
विज्ञापन
नयी खबर . केजी कक्षा के लिए क्षेत्रीय भाषा जानने वाले का पारा शिक्षक का होगा चयन
जामताड़ा : जिला के 719 प्राथमिक विद्यालयों में केजी की कक्षा प्रारंभ अगले साल से करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान गंभीर होते जा रहा है. केजी कक्षा में 3 से 5 वर्ष के बच्चों का नांमाकन किया जायेगा. केजी कक्षा प्रारंभ करने के पूर्व सर्व शिक्षा अभियान व आंगनबाड़ी के सेविका के साथ समन्वय स्थापित किया जायेगा. केजी के वर्ग कक्ष को विभिन्न रंगो से आकृतिक रूप से सजाया जायेगा ताकि बच्चे खेल के माध्यम से पढ़ाई को समझ सके. केजी बच्चों की पठन-पाठन के लिए पारा शिक्षक का भी चयन किया जायेगा.
वैसे पारा शिक्षक का चयन किया जायेगा जिसका क्षेत्रीय भाषा की जानकारी हो सके. इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति को सुदृढ़ किया जायेगा और प्रत्येक तीन माह पर गतिविधि की समीक्षा किया जायेगा. प्रखंड स्तर पर गुरुगोष्ठि की मासिक बैठक में मुखिया भी अपना शिकरत करंेगे. मुखिया को विद्यालय निरीक्षण की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग ने दिया है.
मुखिया के हस्ताक्षर से ही शिक्षको को वेतन भुगतान किया जायेगा. विभाग शिक्षको की लेटलतिफि चलने नहीं देने वाले हैं. जिला के सभी प्रखंडों से काम नहीं करने वाले पांच-पांच शिक्षकों का चिन्हित विभाग करेगी व चिन्हित कर कार्रवायी करने का विचार किया जा रहा है. जिला के मर्जर विद्यालय को लोक शिक्षा केंद्र, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र खोला जायेगा ताकि मर्ज हुये विद्यालय भवन बेकार न हो जाए. वहीं मैट्रिक व इंटर परीक्षा को लेकर जहां शिक्षको की कमी है वैसे विद्यालयों में शिक्षक प्रतिनियुक्त किया जायेगा. फरवरी के प्रथम सप्ताह में शिक्षा के स्तर का मूल्यांकन होगा. जिस शिक्षक व विद्यालय का प्रारुप अच्छा होगा उसे पुरस्कृत किया जायेगा.
719 विद्यालयों का विभाग ने कर लिया है चयन
अब गुरुगोष्ठी की बैठक में मुखिया लेंगे भाग
तीन से पांच वर्ष के बच्चों का किया जायेगा नामांकन
क्या कहते हंै एडीपीओ
एडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला में केजी कक्षा चलाने का निर्देश मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने दिया है जो अगले साल से प्रारंभ किया जायेगा. सबसे पहले केजी के छात्रों का सूची तैयार कराना होगा. इसके बावजूद पारा शिक्षक का भी चयन होगा. एडीपीओ श्री सिन्हा ने कहा कि जिला के सभी शिक्षकों का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जायेगा. सभी शिक्षकों को निर्देश भी दिया जा रहा है अपना बैंक खाता आधार सिडिंग करना अनिवार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




