साइबर क्राइम के आरोपितों की संपत्ति होगी जब्त : डॉ जया

जामताड़ा : बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ जया राॅय की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें नाला-जामताड़ा सर्किल इंस्पेक्टर एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे. इस दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गई. साथ ही सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि फरार वारंटी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें […]
जामताड़ा : बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ जया राॅय की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें नाला-जामताड़ा सर्किल इंस्पेक्टर एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे. इस दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गई. साथ ही सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि फरार वारंटी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें
एवं लंबित कांडों का निष्पादन करें. क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला में साइबर क्राइम को जड़ से उखाड़ देना है. साइबर अपराधी के साथ-साथ उसकी अवैध संपत्ति को भी जब्त किया जायेगा. मौके एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, मुख्यालय डीएसपी जयदीप लड़का, इंस्पेक्टर बाल्मिकी सिंह. टाउन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह. बिजिया कुजूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




