सीआरपी बीआरपी की समीक्षा बैठक आयोजित

Published at :12 Jan 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
सीआरपी बीआरपी की समीक्षा बैठक आयोजित

जामताड़ा : बीआरसी दुलाडीह में बीइइओ गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में सीआरपी एवं बीआरपी की बैठक आयोजित की गई. बैठक विद्यालय कार्य की समीक्षा की गई. इस दौरान बीइइओ ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द बैंक खाता का प्रतिवेदन विद्यालय वार किसी भी हाल में 15 जनवरी तक छात्र-छात्राओं का खाता प्राप्त करें. विद्यालय […]

विज्ञापन

जामताड़ा : बीआरसी दुलाडीह में बीइइओ गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में सीआरपी एवं बीआरपी की बैठक आयोजित की गई. बैठक विद्यालय कार्य की समीक्षा की गई. इस दौरान बीइइओ ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द बैंक खाता का प्रतिवेदन विद्यालय वार किसी भी हाल में 15 जनवरी तक छात्र-छात्राओं का खाता प्राप्त करें. विद्यालय में आधार कार्ड एवं खाता संख्या की छायाप्रति वर्ग अनुसार करें. कहा : विद्यालय के शत-प्रतिशत बच्चों का खाता बैंक में खुलवाना है

और सीडिंग करना है. जनवरी का वेतन मुखिया के हस्ताक्षर के बाद ही होगा. बीइइओ ने कहा कि विद्यालय में बच्चों एवं शिक्षक की उपस्थित शत-प्रतिशत अनिवार्य है. यदि विद्यालय में बच्चों की उपस्थित कम होती है तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक नपेंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में बच्चों का बैंक खाता खुलवाना है. इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मी एवं शिक्षक के ऊपर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. मौके पर विपद मंडल, रंजीत सिन्हा, नूतन झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

बैठक में मौजूद बीइइओ व बीआरपी, सीआरपी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola