दो पदाधिकारी के पेच में प्रोपोटाइप योजना फंसने की कगार पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2017 2:10 AM (IST)
विज्ञापन

कुंडहित प्रखंड में किये जा रहे बागवानी का कार्य भौतिक सत्यापन के उपरांत ही एजेंसी को भुगतान किया जायेगा जामताड़ा : जिला के दो विभागीय पदाधिकारी के पेच में विभाग के तहत चलाये जा रहे प्रोपोटाइप योजना अधूरे में लटकने की ओर देखी जा रही है. बता दें कि आईटीडीए के तहत कुंडहित प्रखंड में […]
विज्ञापन
कुंडहित प्रखंड में किये जा रहे बागवानी का कार्य भौतिक सत्यापन के उपरांत ही एजेंसी को भुगतान किया जायेगा
जामताड़ा : जिला के दो विभागीय पदाधिकारी के पेच में विभाग के तहत चलाये जा रहे प्रोपोटाइप योजना अधूरे में लटकने की ओर देखी जा रही है. बता दें कि आईटीडीए के तहत कुंडहित प्रखंड में बागवानी का कार्य किया जा रहा है और कल्याण विभाग आईटीडीए में मर्ज कर दिया है. ऐसे में योजना को संचालित करने के लिए दोनों पदाधिकारी का मन्तव्य होना जरुरी है, लेकिन दो पदाधिकारी के पेंच में कार्य करने वाले एजेंसी को राशि भुगतान नहीं हो पा रहा है.
आईटीडीए निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद ने कल्याण पदाधिकारी को भुगतान की संचिका मांगा गया था, लेकिन संचिका उपस्थापित नहीं किया गया. जिससे भुगतान मामले की प्रक्रिया पेंच में फंस गया. वहीं कल्याण पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर ने कहा कि कुंडहित प्रखंड में किये जा रहे बागवानी का कार्य भौतिक सत्यापन के उपरांत ही एजेंसी को भुगतान किया जायेगा. दो विभागीय पदाधिकारी के पेंच के मामले पर डीसी रमेश कुमार दूबे ने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि अपने स्तर से जांच कर मामला को देखते हुए भुगतान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




