प्रभात खबर जामताड़ा कार्यालय में विधायक ने कराया जमकर हंगामा

Published at :08 Jan 2017 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर जामताड़ा कार्यालय में विधायक ने कराया जमकर हंगामा

जामताड़ा : शुक्रवार को सोहराय मिलन समारोह में जामताड़ा कॉलेज परिसर से अभाविप छात्रों द्वारा विधायक को वापस भेजने की खबर छपने के बाद शनिवार को प्रभात खबर कार्यालय में आकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. दर्जनभर से अधिक की संख्या में आये कार्यकर्ताओं ने खबर छापने के विरोध में नारे लगाये. कार्यालय में […]

विज्ञापन

जामताड़ा : शुक्रवार को सोहराय मिलन समारोह में जामताड़ा कॉलेज परिसर से अभाविप छात्रों द्वारा विधायक को वापस भेजने की खबर छपने के बाद शनिवार को प्रभात खबर कार्यालय में आकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. दर्जनभर से अधिक की संख्या में आये कार्यकर्ताओं ने खबर छापने के विरोध में नारे लगाये. कार्यालय में ताला लगाकर आग लगाने की धमकी दी. इस पर कार्यालय में मौजूद प्रभात खबर के प्रतिनिधियों ने कहा : हंगामा न करे, जो हुआ है उसे ही छापा गया है. प्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को अपना पक्ष भी रखने को कहा. लेकिन कथित तौर पर आये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपना पक्ष भी नहीं रखा.

हंगामे व दहशत को कई संगठनों ने बताया निंदनीय : अखबार के कार्यालय में आकर हंगामा के विरोध में विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों ने इसे निंदनीय बताया है. कहा है कि अखबार में अपनी बातों को रखने की स्वतंत्रता है, न की हंगामा करके बातों को रखी जाय. शनिवार को हंगामे व दहशत फैलाने के बाद अभाविप व आदिवासी संगठनों ने इस घटना के विरोध में बैठक भी की. संताल परगना के आदिवासी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बुलायी गयी है
. जिसमें प्रभात खबर कार्यालय में कथित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के विरोध में आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे. झामुमो के केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष अशोक मंडल, 20 सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, झाविमो के जिलाध्यक्ष सुनील हांसदा, आजसू के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार महतो व भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने बयान जारी कर घटना को निंदनीय बताया है.
विरोध नहीं तो नसीहत किसको ?
विधायक इरफान अंसारी ने आज एक बार फिर अपने बयान में कहा कि अभाविप के छात्र कॉलेज का माहौल बिगाड़ना चाह रहे हैं. अभाविप के सदस्य चुनाव का गुस्सा उतार रहे हैं. छात्र कौन होता है कि कॉलेज में कौन आये, कौन नहीं. भाजपा जमीन छीन रही है और अभाविप सोहराय पर्व को छीनने का प्रयास कर रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर विधायक का वहां विरोध नहीं हुआ तो वे छात्रों को ऐसी नसीहत क्यों दे रहे हैं?
सोहराय मिलन समारोह में विधायक इरफान के विरोध की खबर छपने के बाद खफा थे विधायक समर्थक
दर्जन भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभात खबर के प्रतिनिधियों के साथ किया अभद्र व्यवहार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola