टीएमसी सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में घंटों सड़क जाम

Published at :05 Jan 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
टीएमसी सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में घंटों सड़क जाम

नाला : पश्चिम बंगाल के टीएमसी सांसद बुद्धदेव बंदाेपाध्याय एवं सांसद तापस पाल को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में बाराबनी प्रखंड के टीएमसी अध्यक्ष असित सिंह के नेतृत्व में नाला से आसनसोल जाने वाली मुख्य सड़क के रूनाकुड़ा-महेशमुंडा अजय नदी घाट पर पुल के समीप बुधवार को घंटों सड़क जाम कर विरोध किया. फलस्वरूप […]

विज्ञापन

नाला : पश्चिम बंगाल के टीएमसी सांसद बुद्धदेव बंदाेपाध्याय एवं सांसद तापस पाल को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में बाराबनी प्रखंड के टीएमसी अध्यक्ष असित सिंह के नेतृत्व में नाला से आसनसोल जाने वाली मुख्य सड़क के रूनाकुड़ा-महेशमुंडा अजय नदी घाट पर पुल के समीप बुधवार को घंटों सड़क जाम कर विरोध किया. फलस्वरूप सुबह से ही यातायात बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. खासकर बंगाल जाने वाले झारखंड के लोगों को घटों रुकना पड़ा.

हालांकि मरीज एवं अन्य इमरजेंसी काम में जाने वाले लोगों को गुजरने से नहीं रोका. झारखंड सीमा से सटे हुए रूनाकुड़ा घाट के कालीमंदिर के समीप टीएमसी के कार्यकर्ता एवं नेतागण जमकर नारे बाजे की. कहा : मोदी सरकार के मनमानी नहीं चलने दिया जायेगा. कहा : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के तहत बॉर्डर जाम करने का कार्यक्रम रखा गया. दिन करीब एक बजे तक पार्टी के अलाकमान के निर्देश मिलते ही समर्थकों ने जाम हटा लिया. इस संबंध में नाला थाना प्रभारी मंगल कुजूर ने बताया कि जाम कार्यक्रम पुल के समीप पश्चिम बंगाल स्थित रूनाकुड़ा मौजा में किया गया. कहा : सड़क जाम के संबंध में को लेकर जिला प्रशासन को सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola