लोगों से मेला को सफल बनाने की अपील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

करमादहा मेला. विधि व्यवस्था व तैयारी को लेकर डीसी व एसपी ने किया स्थल निरीक्षण मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शुरू होने वाले इस मेले में दूर-दूर से आते हैं लोग मेला को स्वच्छ रखने की लोगों से आह्वान दुकानों को नक्शा के आधार पर लगाने का सीओ को निर्देश नारायणपुर : मकर संक्रांति […]
विज्ञापन
करमादहा मेला. विधि व्यवस्था व तैयारी को लेकर डीसी व एसपी ने किया स्थल निरीक्षण
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शुरू होने वाले इस मेले में दूर-दूर से आते हैं लोग
मेला को स्वच्छ रखने की लोगों से आह्वान
दुकानों को नक्शा के आधार पर लगाने का सीओ को निर्देश
नारायणपुर : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नारायणपुर प्रखंड के करमदाहा में लगने वाले पाक्षिक मेला में विधि व्यवस्था का जायजा उपायुक्त रमेश कुमार दुबे, एसपी डॉ जया राय, उप विकास आयुक्त कुमार मिथिलेश प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जहीर आलम, अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह ने मंगलवार को लिया. मेला में सर्वप्रथम दुखिया महादेव में माथा टेका और मेला कमेटी के लोगों के साथ मिलकर मेला लगाने की जानकारी हासिल की.
उन्होंने जानकारी के बाद मेला कमेटी के लोगों एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि मेला में दुकानों को नक्शा के अनुसार लगायें ताकि मेला आने जाने वाले लोगों को परेशानी न हो. इसके लिये जिला प्रशासन की ओर से हर मदद की जायेगी. मेला आने-जाने वालों लोगों के लिये मुख्य चौक-चौराहों पर मार्ग दर्शिका बोर्ड सड़क के मुख्य मार्ग पर लगाया जायेगा ताकि आने-जाने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि करमदाहा को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिये 42 लाख रुपये की मंजूरी मिल गयी है. शीघ्र ही यहां पर कार्य आरंभ हो जायेगा. करमदाहा नदी के घाट पर श्मशान घाट का निर्माण किया जायेगा. इसके लिये अंचलाधिकारी को मौके पर निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि मेला में अग्निशमन, स्वास्थ्य शिविर के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये जायेंगे ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि मेला में स्वच्छता का भी विशेष ख्याल रखा जाये.
दुकानदार भाई इसका ख्याल रखें. मेला का हटिया शेड की मरम्मत शीघ्र की जायेगी. इसके लिये अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया. अवसर पर जिप सदस्य उमाचरण मंडल, थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद, पीएचडी के एसडीओ, मुखिया रविलाल, इंतियाज अंसारी, मुर्सेद अंसारी, इलियास अंसारी, नरेश दास, उत्तम मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
मेला स्थल का भौतिक निरीक्षण करते उपायुक्त रमेश कुमार दुबे, एसपी डॉ जया राय, उप विकास आयुक्त कुमार मिथिलेश प्रसाद, एसडीओ नवीन कुमार, बीडीओ जहीर आलम व अन्य.
सोलर लाइट से चमकेगा मंदिर
मंदिर में सोलर लाइट की व्यवस्था किया जायेगा ताकि बिजली चली जाने पर भी यहां उजाला रहे. साथ मंदिर के मुख्य गेट की सड़क का मरम्मत करने का निर्देश गोविन्दपुर- साहिबगंज सड़क निर्माण करने का निर्देश दिया.
मेला में लगेंगे स्टॉल
मेला में लोगों को कैशलेस की जानकारी के समेत अन्य कार्यों की जानकारी के लिये जिला प्रशासन की ओर से स्टॉल लगाया जायेगा. कैशलेस की जानकारी के विशेष स्टॉल लगाया जायेगा. इसके माध्यम से साइबर अपराध के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरुक किया जायेगा.
फेब्रिकेटेट शौचालय की भी रहेगी व्यवस्था
उपायुक्त ने कहा कि कम समय होने के कारण मेला में शौचालय का निर्माण कम समय होने के कारण संभव नहीं है. इसके स्थान पर मेला आने जाने वाले लोगों के सुविधा के लिये देवघर से फेब्रिकेटेट शौचालय लगाया जायेगा, ताकि लोगों को सुविधा होगी और इससे किसी प्रकार की गंदगी भी नहीं फैलेगी.
अवैध बालू उठाव पर लगेगी रोक : एसपी
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बराकर नदी में अवैध बालू उठाव पर रोक लगाया जायेगा. जामताड़ा जिला में यह अपराध नहीं हो रहा है. इसके लिये धनबाद के एसपी से बातचीत कर इस पर रोक लगायी जायेगी. ज्ञात हो कि बराकर नदी मंेधनबाद सीमा क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. इसे बंद कराने के दिशा में धनबाद जिला प्रशासन की ओर अबतक कार्रवाई नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




