सड़क अव्यवस्थित कर लगाया आधा घंटा जाम

Published at :02 Jan 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क अव्यवस्थित कर लगाया आधा घंटा जाम

नशे में धुत बस चालक ने मचाया उत्पात हिल रोड मोड़ के पास हुई घटना, परेशान रहे यात्री गश्ती कर रही पुलिस ने बस चालक को ले गयी थाना मिहिजाम : हिल रोड मोड़ के निकट दोपहर करीब 12 बजे नशे में धुत बस चालक ने बिना यात्री खाली बस सरपट दौड़ाते हुए एक ट्रक […]

विज्ञापन

नशे में धुत बस चालक ने मचाया उत्पात

हिल रोड मोड़ के पास हुई घटना, परेशान रहे यात्री
गश्ती कर रही पुलिस ने बस चालक को ले गयी थाना
मिहिजाम : हिल रोड मोड़ के निकट दोपहर करीब 12 बजे नशे में धुत बस चालक ने बिना यात्री खाली बस सरपट दौड़ाते हुए एक ट्रक के पिछले हिस्से में फंसा दिया. इससे करीब आधे घंटे तक जामताड़ा-मिहिजाम पथ पर जाम लग गया. बस चालक न तो खुद वाहन संभाल पा रहा था और न लोगों पूरे वाकया समझ में आ रही थी. मौके पर गश्त लगा रही पुलिस के जवानों के आने के बाद चालक ने अनाप-शनाप बकना शुरू किया. इसके बाद भीड़ बढ़ गयी. जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. चालक पुलिस की भी बात नहीं सुन रहा था. अखिरकार पुलिस ने जबरन चालक को नीचे उतारा और बस पर दूसरे चालक को बिठा कर थाने ले गयी. तब जाकर सड़क जाम हटाया जा सका. पुलिस ने शराबी चालक को अपने साथ थाने ले गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola