दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य को टॉप टेन पर लाया : सीएम

Published at :31 Dec 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य को टॉप टेन पर लाया : सीएम

कार्यक्रम . नाला के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ सोहराय मिलन समारोह, बांटी गयी 75 करोड़ की परिसंपत्ति कहा, दूर हो जायेगी शिक्षकों व चिकित्सकों की कमी गरीबी को करीब से देखा इसलिए गरीबों की करता हूं चिंता नाला को अनुमंडल बनाने पर किया जायेगा विचार जल्द राज्य पहुंच जायेगा पहले पायदान पर नाला : […]

विज्ञापन
कार्यक्रम . नाला के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ सोहराय मिलन समारोह, बांटी गयी 75 करोड़ की परिसंपत्ति
कहा, दूर हो जायेगी शिक्षकों व चिकित्सकों की कमी
गरीबी को करीब से देखा इसलिए गरीबों की करता हूं चिंता
नाला को अनुमंडल बनाने पर किया जायेगा विचार
जल्द राज्य पहुंच जायेगा पहले पायदान पर
नाला : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि दो वर्ष में राज्य को देश में टॉप टेन में लेकर आया हूं. कोई जादू की छड़ी नहीं है, जो दो वर्ष में सब समस्या दूर हो जायेगी. राज्य में शिक्षकों की कमी, चिकित्सकों की कमी है. जो धीरे-धीरे दूर किया जायेगा. यदि जमीन का म्यूटेशन हो जाता तो तीन नंबर पर राज्य का स्थान रहता. लेकिन बहुत जल्द राज्य को एक नंबर पर लाना है. कहा कि पहले सिर्फ भवन बनता था और चिकित्सक की बहाली नहीं की जाती थी. लेकिन अब भवन के साथ-साथ चिकित्सक की बहाली की जायेगी. राजनीति में आया हूं.
तो कुछ चीजों को बदलना है. गरीबी नजदीक से देखा हूंं. इसलिए गरीबों की चिंता करता हूं. 1995 तक वे जमशेदपुर के एक ही कमरे में सपरिवार रहते थे. लेकिन ईमान को नहीं बेचा. कुछ जरुर अच्छा काम किया है, जो आज ये मजदूर का बेटा यहां तक पहुंचा है. कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस 50 वर्ष तक राज किया, लेकिन राज्य के संतालपरगना की क्या हालत है आप देख रहे हैं. राजद के नेता पशुओं के चारा को खा गये.
आज देश में जिसके पास काला धन है वहीं लोग नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं. जनवरी माह में प्रधानमंत्री साहिबगंज आ रहे हैं जो साहेबगंज में गंगा में पुल का उदघाटन करेंगे. पुल के चालू हो जाने से राज्य में व्यापार बढ़ेगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास को आदिवासी नृत्य परंपरा के साथ स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री को आदिवासी नृत्य के साथ मंच तक लाया गया. मुख्यमंत्री ने सोहराय पर्व की पूजा पर भी बैठे. कार्यक्रम में प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, जामा के सुनील सोरेन, जिलाध्यक्ष सुकुमनी हेंब्रम, तरुण गुप्ता, संतन मिश्रा,निर्मल सोरेन,विष्णु मंडल, आशिष तिवारी, रंजीत तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
बेतुके सवाल पर भड़के : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बीच-बीच में आये जनसमूह के लोगों द्वारा पूछे गये बेतुके सवालों को सुन क्रोधित भी हो जाते थे. जनता की आवाज सुनकर लोगों को चुप कहकर डांटते भी रहे. कहा कि कहां छेद उन्हें सब पता है. लेकिन दो वर्ष में ही सब ठीक हो जायेगा. पहले की सरकार से क्यों नहीं सवाल किया. क्यों नहीं पूछा. फिर मुख्यमंत्री अपनी बातों से लोगों को अवगत कराते रहे.
नोटबंदी से रूका आतंकवाद : मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी से आतंकवाद आतंकवाद रूक गया है. देश में जो टैक्स की चोरी होती थी वो बंद हो जायेगी. व्यवसायी टैक्स की चोरी करते थे जो अब नहीं चलेगी. ऑनलाइन से पेमेंट करने से टैक्स की रकम से गरीबों का बजट बनेगा. देश विकास के पथ पर दौड़ेगा.
10 हजार से अधिक लोगों की जुटी भीड़
मुख्यमंत्री रघुवर दास को देखने एवं सुनने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ी. तकरीबन 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटी थी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तकरीबन 400 पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. सभी जल सहियाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं को बुलाया गया था. साथ ही हेलिकॉपटर की भीड़ को देखने के लिए भी दूर दराज से ग्रामीण एवं महिलाएं जुटी हुई थी. भीड़ में बच्चों के साथ-साथ बुजूर्ग भी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola