ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

अमलाचातर अजय नदी घाट में शुक्रवार सुबह हुई घटना अनियंत्रित होकर इंजन पलटा, चालक की मौके पर ही मौत जामताड़ा : अमलाचातर अजय नदी घाट के पास बालू लदे ट्रैक्टर का इंजन पलटने से चालक दिलीप किस्कू (45) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक मजदूर बागेश्वर मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो […]
अमलाचातर अजय नदी घाट में शुक्रवार सुबह हुई घटना
अनियंत्रित होकर इंजन पलटा, चालक की मौके पर ही मौत
जामताड़ा : अमलाचातर अजय नदी घाट के पास बालू लदे ट्रैक्टर का इंजन पलटने से चालक दिलीप किस्कू (45) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक मजदूर बागेश्वर मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल मजदूर का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया है. घटना शुक्रवार सुबह की बतायी जा रही है. चालक व मजदूर बेवा गांव के रहनेवाले है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ट्रैक्टर पर बालू लोड नदी से बाहर निकल रहा था. इसी दौरान ओवरलोड बालू होने के कारण इंजन उठा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया है. इस हादसे में चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को सदर अस्पताल भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




