कार्यक्रम में पहुंचेंगे प्रज्ञा केन्द्र संचालक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

फतेहपुर : जामताड़ा जिले के सभी प्रज्ञा केन्द्र संचालक नाला में आयोजित मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में भाग लेंगे. उक्त जानकारी देते हुए सीएससी के जिला प्रबंधक सलील कुमार ने बताया कि कैशलेस जागरुकता हेतु सीएससी, एसपीवी द्वारा डिजिटल पैमेंट को प्रोत्साहित किया जा रहा हैं. जिसमे प्रज्ञा केन्द्र संचालक के माध्यम से आम […]
विज्ञापन
फतेहपुर : जामताड़ा जिले के सभी प्रज्ञा केन्द्र संचालक नाला में आयोजित मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में भाग लेंगे. उक्त जानकारी देते हुए सीएससी के जिला प्रबंधक सलील कुमार ने बताया कि कैशलेस जागरुकता हेतु सीएससी, एसपीवी द्वारा डिजिटल पैमेंट को प्रोत्साहित किया जा रहा हैं.
जिसमे प्रज्ञा केन्द्र संचालक के माध्यम से आम नागरिको, व्यापारियों, शिक्षको, छात्र-छात्राओ आदि को कैशलेस के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है. कहा संचालको का कैशलेस अभियान में महत्वपूर्ण भुमिका है.
नाला : 30 दिसंबर को नाला नेताजी स्टेडियम में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी युद्धस्तर पर जारी है. प्राय: सभी इंतजामात पूर्ण कर लिये गये हैं. सोहराय मिलन समारोह तथा विकास मेला की तैयारी प्रशासनिक तौर पर पूर्ण हो चुकी है.
गुरुवार को डीसी रमेश कुमार दूबे, डीडीसी मिथिलेश कुमार, एसी विधान चंद्र चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार, सिविल सर्जन मार्शल आइंद, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, जिलाध्यक्ष सुकमुनी हेम्ब्रम सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया. इधर विशेष शाखा तथा अन्य खुफिया टीम भी अपनी-अपनी नजरिया से अवलोकन किये. डीसी रमेश कुमार दूबे ने कहा कि कार्यक्रम स्थल परिसर में 15 सरकारी विभागों का स्टॉल लगेगी. स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 बजे से कार्यशाला भी होगा. लगभग 50 करोड़ योजनाओं का शिलान्यास होगा.
10 करोड़ की परिसंपत्ति वितरित होगी. परिसर में प्रशिक्षकों द्वारा कैशलेस ट्रांजेक्शन की प्रशिक्षण दी जायेगी. स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ घोषित ग्राम पंचायतों के सक्रिय कर्मी को पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर मौजूद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि नाला के इस पावन धरती पर संस्कृति और विकास का संगम होगा.
सरकार जनता के साथ है. विकास करना ही सरकार की प्राथमिकता है. इस कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारी तथा नेताओं के अलावे बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल, पुलिस निरीक्षक धनंजय सिंह, थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर, भाजपा नेता आशिष तिवारी, ठाकुर मनी सिंह, विजय सिंह, अभय सिंह, आशिष बनर्जी, रंजीत तिवारी, निरंजन मंडल, गिरिधारी ठाकुर, वरुण कुमार, कृष्ण चंद्र महतो, सुभाष यादव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




