छात्राओं ने सीखा कृषि के गुर व भविष्य

Published at :30 Dec 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं ने सीखा कृषि के गुर व भविष्य

जामताड़ा : जामताड़ा महिला कॉलेज में कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य रुप से कृषि वैज्ञानिक डॉ संजीव कुमार तथा बैंक उपप्रबंधक शंकर सारण, सौरभ कुमार राय ने भाग लिया. जागरुकता कार्यक्रम में छात्राओं को कृषि के विभिन्न तकनीक तथा कृषि से भविष्य की जानकारी […]

विज्ञापन
जामताड़ा : जामताड़ा महिला कॉलेज में कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य रुप से कृषि वैज्ञानिक डॉ संजीव कुमार तथा बैंक उपप्रबंधक शंकर सारण, सौरभ कुमार राय ने भाग लिया. जागरुकता कार्यक्रम में छात्राओं को कृषि के विभिन्न तकनीक तथा कृषि से भविष्य की जानकारी दी गयी. कृषि वैज्ञानिक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि कृषि की पढ़ाई पर वर्तमान समय में ज्यादा कैरियर है.
कम समय की पढ़ाई में बेरोजगारी की समस्या दूर हो सकती है. कृषि कार्य से भी जीवन स्तर को सुधारा जा सकता है. उन्होंने कृषि से कैसे जीवन स्तर में सुधार किया जा सकता है कि विस्तृत जानकारी दी. साथ ही एसबीआई मुख्य शाखा के उप प्रबंधक शंकर सारण ने कहा कि प्रधानमंत्री के नोटबंदी के बाद से बैंक में कैश की कमी आयी है.
अब कैश को धीरे-धीरे कम कर देना है. कैशलेस कार्यक्रम को बहुत जल्द हर क्षेत्र में लागू किया जायेगा. इसलिए सभी छात्राओं को बैंक में खाता खोलने तथा एटीएम, नेट बैकिंग को अपनाने का आग्रह किया. कहा कि कैशलेस से देश से भ्रष्टाचार को समाप्त करने में अहम भूमिका निभायेगी. कैश से लोगों को परेशानी भी होती है. कौन सा नोट एक नबंर तो दो नंबर का होता है, ये पहचान बहुत कम लोगों को रहता है. इसलिए कैशलेस से वे परेशानी दूर हो जायेगी. मौके पर कॉलेज के शिक्षक प्रो केके घोष सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola