बंद मिला मोहनपुर व सुनसुनडबरा अस्पताल

Published at :30 Dec 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
बंद मिला मोहनपुर व सुनसुनडबरा अस्पताल

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सुनसुनडबरा उपस्वास्थ्य केंद्र एवं मोहनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया गया. जानकारी के अनुसार बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष श्यामसुंदर मंडल के द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से भी बातचित की. ग्रामीणों से पूछे जाने पर बताया कि स्वास्थ्य केंद्र अक्सर बंद रहता है. जिससे ग्रामीणों […]

विज्ञापन

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सुनसुनडबरा उपस्वास्थ्य केंद्र एवं मोहनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया गया. जानकारी के अनुसार बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष श्यामसुंदर मंडल के द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से भी बातचित की. ग्रामीणों से पूछे जाने पर बताया कि स्वास्थ्य केंद्र अक्सर बंद रहता है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है.

बताते चलंे कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराबहाल में कुल 210 बच्चे नामांकित है और 190 उपस्थित है. जिसमें मात्र एक ही शिक्षक है. बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष श्याम सुंदर मंडल ने बताया कि विद्यालय में कुल तीन शिक्षक है. जिसमें से दो छुट्टी पर गए हुए थे. एक शिक्षक होने की वजह से सारे बच्चे खेल कूद में लगे थे. बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात कर जानकारी दी तो बताया कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है.

जानकारी मिलते ही शिक्षक पर कार्रवाई की जायेगी. बताते चलें कि मोहनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में कुल 32 बच्चे की नामांकन है जिसमें से 17 बच्चे ही उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में कई दिनों से मध्यान भोजन नहीं बनाया जा रहा है. वहीं सेविका से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मध्यान भोजन का राशि नहीं होने के कारण मध्यान भोजन नहीं बना पाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola