तीन आरोपित गिरफ्तार 20 लाख की संंपत्ति जब्त

Published at :23 Dec 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
तीन आरोपित गिरफ्तार 20 लाख की संंपत्ति जब्त

नारायणपुर में साइबर अपराधियों के िखलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जब्त नोट व पकड़ाये अपराधियों के साथ पुलिस इंसपेक्टर बाल्मिकी कुमार. नारायणपुर : जामताड़ा व नारायणपुर पुलिस की टीम ने नारायणपुर के मोहनपुर गांव से बुधवार की रात तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 20 लाख की संपत्ति को जब्त किया […]

विज्ञापन

नारायणपुर में साइबर अपराधियों के िखलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जब्त नोट व पकड़ाये अपराधियों के साथ पुलिस इंसपेक्टर बाल्मिकी कुमार.
नारायणपुर : जामताड़ा व नारायणपुर पुलिस की टीम ने नारायणपुर के मोहनपुर गांव से बुधवार की रात तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 20 लाख की संपत्ति को जब्त किया है. एसपी डॉ जया राय के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर मोहनपुर गांव से एक ही रात भुवनेश्वर मंडल एवं निवास मंडल के घर से चार एटीएम कार्ड, एक पेन कार्ड, छह कई बैंकाें के पासबुक, चार चेक बुक, एक आदमी का दो वोटर कार्ड, चार एलआइसी का बांड पेपर, नगद 15 हजार के अलावा एक स्कॉर्पियो वाहन, दो हीरो होंडा मोटर साइकिल, एक गीजर समेत कई समान जब्त किया है.
वहीं हीरालाल मंडल के घर से दो मोटरसाइकिल, एक जेनरेटर, एक फीटर, दो मोबाइल, 8,600 रुपये नगद, एक आधार कार्ड, सेंट्रल बैंक का एक एकाउंट नंबर 3283116986 जब्त किया गया है. जब्त सभी एकाउंट को फ्रीज करवा दिया गया है.
साइबर अपराध का किया जायेगा जड़ से खात्मा : नारायणपुर थाना में पुलिस इंस्पेक्टर बाल्मिकी कुमार व थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा कि साइबर अपराधियों को जड़ से खत्म करने के लिए एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. इस दल में चार महिला पुलिस कांस्टेबल भी शामिल हैं.
तीन आरोपित गिरफ्तार…
छापेमारी अभियान लगातार चलाया जायेगा और साइबर अपराधियों की धर पकड़ के साथ-साथ सामान भी जब्त किया जायेगा. साइबर अपराधियों को ठगी के रुपये से खरीदे गये सामान को व्यवहार नहीं करने दिया जायेगा. पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि इसकी सूचना ईडी को भी दी जायेगी.
क्या हुआ जब्त
इन सामानों के आलावा एक एलइडी टीवी, सोनी कंपनी का एक म्यूजिक सिस्टम, रोटी बनाने का मशीन, चार मोबाइल फोन, एक सोनी का विडियो कैमरा, एक यासिका कैमरा, एक स्कॉर्पियो, एक गीजर जब्त किया गया. ये सभी समान निवास मंडल एवं भुवनेश्वर मंडल के घर से जब्त किया गया है.
छापेमारी दल में ये थे शामिल
बुधवार को हुए इस छापेमारी में पुलिस इंस्पेक्टर के अलावे थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद, पुअनि सरेंद्र कुमार सिंह, सअनि राजू मोहली के कई सशस्त्र जवान प्रमुख रूप से अभियान में शामिल थे.
प्रतिदिन होगी छापेमारी
साइबर अपराध को जड़ से खत्म करने के लिये जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक जामताड़ा ने इसके लिये विषेश दस्ता बना दिया है. इसमें पुलिस इंस्पेक्टर बाल्मिकी कुमार को टीम लीडर बनाया गया है. इसके अलावे चार महिला कांस्टेबल को रखा गया है ताकि महिलाओ से भी सख्ती से निबटा जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola