पहली बार जामताड़ा में पहुंचा 500 का नया नोट

Published at :17 Dec 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
पहली बार जामताड़ा में पहुंचा 500 का नया नोट

जामताड़ा : जामताड़ा स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में पहली बार 500 का नया नोट आरबीआइ से पहुंचा. 500 के नोट को दो एसबीआइ के एटीएम में डाला गया. मुख्य ब्रांच के एटीएम तथा कायस्थपाड़ा के एसबीआइ एटीएम में डाला गया. लंबे समय के बाद एटीएम से पांच सौ का नोट मिलने पर लोगों में […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में पहली बार 500 का नया नोट आरबीआइ से पहुंचा. 500 के नोट को दो एसबीआइ के एटीएम में डाला गया. मुख्य ब्रांच के एटीएम तथा कायस्थपाड़ा के एसबीआइ एटीएम में डाला गया. लंबे समय के बाद एटीएम से पांच सौ का नोट मिलने पर लोगों में खुशी देखी गयी.

एटीएम के बाहर एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक शिव नारायण साह, एसहायक प्रबंधक एपी दास तथा भाजपा के तरुण कुमार गुप्ता ने पांच सौ का नोट दिखाते हुए कहा कि आरबीआइ से पहली बार 500 का नोट पहुंचा है. मुख्य प्रबंधक श्री साह ने कहा कि नोट आरबीआइ से मात्र तीन लाख पांच सौ का नया नोट पहुंचा है जो दो एटीएम में डाला गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola