बिंदापाथर में सड़क हादसे में तीन घायल

बिंदापाथर : जामताड़ा- दुमका मुख्य सड़क के दिघरिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गये. यह घटना दोपहर चार बजे के आसपास हुई. दो अलग अलग मोटर साइकिल सवार को जामताड़ा से दुमका की ओर जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी. इस घटना में बिंदापाथर थाना क्षेत्र के […]
बिंदापाथर : जामताड़ा- दुमका मुख्य सड़क के दिघरिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गये. यह घटना दोपहर चार बजे के आसपास हुई. दो अलग अलग मोटर साइकिल सवार को जामताड़ा से दुमका की ओर जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी.
इस घटना में बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चड़कादह निवासी लालू चौधरी व उनकी पत्नी व दूसरा मोटर साइकिल सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. सूचना पर तीनों घायलों को बिंदापाथर पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया. वहीं चालक बोलेरो लेकर फररार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




